बुरा वक्त भी कट जाएगा
बुरा वक्त भी कट जाएगा
तू खुद को यूं मायूस न कर
बुरा वक्त भी कट जाएगा।
अभी काली रात है यारों
पर ये अंधेरा छंट जाएगा।
खुद को तू कमजोर न कर
तेरे भाग्य भी खुल जाएंगे।
माना अभी बहुत बुरा दौर है
पर अच्छे दौर जरूर आएंगे।
जो दुःख को हंसकर झेल गया
सुख भी उसको जरूर मिला।
पतझर में सूख गई थी डालियां
पर वसंत में फूल जरूर खिला
गिर कर जो संभले हैं जहां में
उन्होंने ही इतिहास बनाया है।
संघर्षों में जो हौसला नहीं हारते
जहां ने उनको सिर पर बैठाया है।
