STORYMIRROR

Chandan Kumar

Inspirational

4  

Chandan Kumar

Inspirational

हार मत मान

हार मत मान

1 min
8


कदम-कदम पर रुकावटें होंगी,

रास्ते में मुश्किलें भी होंगी।

जो चलते हैं हिम्मत से आगे,

वहीं मंज़िल पर पहुंचेंगे।


हार मत मान, ओ मुसाफिर,

हर मुश्किल का हल होगा।

जो कोशिश करते रहते हैं,

वो ही एक दिन सफल होगा।


अंधेरों में भी चमकता है,

जो अपनी रौशनी से जगमगाता है।

मुश्किलें तो आएंगी जरूर,

पर सफलता का सूरज निकल आएगा।


सपनों को पंख दे, उड़ान भर,

जो तू चाहेगा, वो जरूर होगा।

बस दिल में यकीन और हौसला रख,

तेरे हाथों में ही तेरी तक़दीर होगी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational