हां यही है प्रेम
हां यही है प्रेम
यारों मुझे महसूस हुआ कि
मैं हूँ अब प्यार में,
हर तरफ उस शख्स की ही
तस्वीर नजर आती,
जिसे इस दिल ने चुना,
भीड़ में भी उसे देखने
को एक झलक भी यह
दिल चाहता,
खो देने का हर वक्त ख्याल
उड़ा देता नीदें मेरी,
उदासी उसकी आँखों की
नमी बन जाती मेरी,
ऐसी बेचैनी उन दिनों से पहले
कभी नहीं महसूस हुई,
हर मुस्कराहट से उसकी
मेरी जिंदगी ख़ूबसूरत हुईं,
मेरी नींद उसकी इजाज़त की
मोहताज हुई,
ऐसा ख़्वाब जो हर बार
उसके साथ देखा मैंने
मेरे अंतरंग में बसा कोई साया है वो।
मेरी हर कहानी का किस्सा है वो,
अब मेरी जिंदगी का अनमोल हिस्सा है वो।

