STORYMIRROR

Dr. Chanchal Chauhan

Action Inspirational

3  

Dr. Chanchal Chauhan

Action Inspirational

हाँ गर्व है मुझे

हाँ गर्व है मुझे

1 min
716

हाँ गर्व है मुझे 

क्योंकि मैं एक जन्मदात्री हूँ

क्योंकि मैं एक नारी हूँ

एक बालक को जन्मा है मैंने 

एक बालिका को जन्मा है मैंने 

दोनों के जन्मो में मैं भेद नहीं कर पाती हूँ

दोनों के जन्मो में मैं वही पीड़ा को पाती हूं 

जब सृष्टि नहीं करती कोई भेद

जब प्रकृति नहीं करती कोई भेद 

तो क्यों मनुष्य करता है भेद

भेदभाव को मिटा आज मैं 

यह संकल्प लेती हूँ

नहीं होने दूँगी यह भेदभाव

नहीं होने दूँगी यह पक्षपात।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action