STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

गुरु का स्थान

गुरु का स्थान

1 min
293

गुरु ने ही विद्यार्थी का जीवन है बनाया

और अपने ज्ञान की ज्योति से इसे सजाया

इस ज्ञान की रौशनी का प्रकाश गुरु आप 

आपने ही हर मुश्किलों को जीतना सिखाया 


जीवन के रास्ते में दीपक की तरह जलकर

ज्ञान की किरणों से जीवन को है सजाया

हो अनमोल रत्न जो हमारे संग-संग रहे हो

आपने ही जीवन का हर पहलु है सुलझाया 


आपके संदेशों ने किया मार्गदर्शन हमारा 

सच्चे मार्ग से सफलता का द्वार है दिखाया

कठोर हृदय में कोमलता का आइना दिखा

आपने प्रेम और समर्पण का भाव जगाया


प्रेरणादायक वचन से नया आकार मिला है

जीवन में आत्मविश्वास और साहस बढ़ाया

हमें शिक्षा के साथ नए अनुभव मिल गए

आपने जीवन के प्रत्येक क्षण है समझाया


आपका संग जीवन को सुंदर है बनाता,

आपके स्नेह ने हमारे जीवन को चमकाया

आपको ही माना अनंत करुणा का सागर

धन्य हुआ भाग्य आपका साथ हमने है पाया।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational