गर्व नहीं करे तो शर्म क्यों ?
गर्व नहीं करे तो शर्म क्यों ?
गर्व नही करते तो,
शर्म क्यों ?
फिर हिंदी में लिखते हो,
मर्म क्यों ?
दादी की कहानी
नानी की वो लोरी।
अंग्रेजी में कैसे ?
भरे दूध की कटोरी।
भौरें का गुन-गुन,
चिड़ियों की चहकन।
कैसे लिख पाओगे ?
झरने का कल-कल।
सपनों में दिखता,
जो परियों का डेरा।
कैसे लिखोगे ?
स्वर्णिम सवेरा।
दूध में कटोरी
कटोरी में बताशा।
कैसे लिखोगे ?
मुन्ने का तमाशा।
छोटी सी गुड़िया,
जादू की पुड़िया।
कैसे लिखोगे ?
सपनों की दुनिया।
चांद पर बुढ़िया,
चरखा चलाती।
कैसे लिखोगे ?
दीपक में बाती।
भावों का सुंदर सा
भरा पिटारा,
कैसे लिखोगे ?
एहसास सारा।
हिंदी की बिंदी
लगाओगे किस पर
कैसे लिखोगे ?
अंग्रेजी में इन पर।