STORYMIRROR

Anil Pandit

Comedy Romance Fantasy

4  

Anil Pandit

Comedy Romance Fantasy

ग्रीष्म आने से पहले

ग्रीष्म आने से पहले

1 min
10

ग्रीष्म आने से पहले

तुम चले आना…

कैनवास  के  इस चित्र में

अपने शब्दों से रंग भर देना


ग्रीष्म आने से पहले

तुम चले आना…

चाँद की परछाई में

अपनी लिखि कविता का अक्स ढूंढ लेना


ग्रीष्म आने से पहले

तुम चले आना…

उन खूबसूरत लफ्जों को

नज़रों से ही महका जाना


ग्रीष्म आने से पहले

तुम चले आना…

अनजान सफर के राहो में

मन की मंजिल तक पहुँच जाना


ग्रीष्म आने से पहले

तुम चले आना…

एक नए दर्पण में

अपने ही अस्तित्व का

एक नया रूप देख लेना


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Comedy