STORYMIRROR

Dimpy Goyal

Comedy

2  

Dimpy Goyal

Comedy

गोरी , अपना क्या मेल

गोरी , अपना क्या मेल

1 min
72

तुम गुच्छा गुलाब का , 

मैं काँटों के बेल , 

गोरी अपना क्या मेल, 


तुम हल्दीराम की राज कचौड़ी, 

मैं रास्ते की भेल , 

गोरी अपना क्या मेल, 


तुम चमकती metro गाड़ी , 

मैं तो भारतीय रेल, 

गोरी अपना क्या मेल, 


तुम five star का suit , 

मैं तिहाड़ की जेल , 

गोरी अपना क्या मेल, 


तुम ओलिव आयल सी , 

और मैं सरसों का तेल , 

गोरी अपना क्या मेल, 


तुम शोरूम की डिस्प्ले आइटम, 

मैं चीनी आइटम की सेल , 

गोरी अपना क्या मेल, 


तुम डॉलफिन मछली प्यारी, 

मैं भैंस की tale, 

गोरी अपना क्या मेल, 


तुम Billiards और Golf, 

मैं कंचों का खेल, 

गोरी अपना क्या मेल, 


तुम ३२ caliber की Gun, 

मैं हाथ में पड़ी गुलेल , 

गोरी अपना क्या मेल, 


तुम PHD , पोस्ट ग्रेजुएट , 

और मैं चौथी फेल , 

गोरी अपना क्या मेल।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Comedy