गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस
साथ बैठे आज दोस्तों के
देखने गणतंत्र दिवस की परेड को
पूरे दिल से सलाम करते हैं
अपने देश के जवानों को।
जन-गण-मन से शुरूआत हुई
फिर 21 तोपों की सलामी हुई
हमारे देश का गौरव दिखाने
तब टैबलू में झाकियां आई।
जवानों ने है परेड निकाली
बुलंद आवाज़ सबको सुनायी
उनके जोश को देखकर
हम सब ने तालियां बजायी।
विद्यालयों के बच्चों ने नृत्य किया
अपनी वेशभूषा से सबको तृप्त किया
देश का मान बढ़ाने के लिये
देशभक्ति को प्रोत्साहित किया।
आखिर में वायुसेना आई
आकाश में कलाकार दिखायी
अपने नए अचंभा करतबों से
देश की शक्ति की झलक दिखाई।
