STORYMIRROR

Aradhana Mishra

Romance

3  

Aradhana Mishra

Romance

घर सूना हो गया है

घर सूना हो गया है

1 min
390

किसी की मौजूदगी से,

जो भरा रहता था,

अब एक खालीपन है वहाँ।


जहाँ कभी एक हंसी गूंजती थी, 

रोने की आहट सुनाई देती थी, 

आज बस एक खामोश

कमरा खड़ा है वहाँ।

 

वही चारपाई है, वही पंखा है,

सारे दस्तावेज़ भी वहीं है,

बस जो रौनक था वो चला गया है,

अब तो बस हर जगह धूल जमी है।


घर सूना हो गया है,

यहां अब तेरी कमी है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance