STORYMIRROR

Aradhana Mishra

Romance

3  

Aradhana Mishra

Romance

हो जाने दो

हो जाने दो

1 min
356

तुम्हारे ना होने का एहसास,

अब आम हो जाने दो,

बेवफ़ाई के सारे इल्ज़ाम,

मेरे नाम हो जाने दो।


रिश्ता जो भी था हमारे दरमियाँ,

अब तो उसे बेनाम हो जाने दो,

बहुत मसरूफ हो तुम,

इश्क़ दी गलियों में,

वहीं हर जुबान पे,

मुझे बदनाम हो जाने दो।


तुम्हारी यादों की खुशबुओं से,

मेरी नींदों को अब,

नीलाम हो जाने दो।


रो भी लेंगे जी भर के,

थोड़ा रुक जाओ,

शाम हो जाने दो।


सब वाकिफ़ है

हमारी चाहत की गहराई से,

हमारी मजबूरी का जिक्र

अब सरेआम हो जाने दो।


जी भी लेंगे तुम्हारे बिन ये जिंदगी,

कुछ और अधूरे काम हो जाने दो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance