STORYMIRROR

Amit Bhatore

Tragedy

4  

Amit Bhatore

Tragedy

गांव से दूर

गांव से दूर

1 min
551

गांव से दूर जाना पड़ता है

कुछ कमाने के लिए


घर चलाने के लिए

खेत और बड़ा घर छोड़कर


छोटे से कमरे में रहकर

बड़ी जरूरतों के लिए

मन को समझाना पड़ता है


सुबह से शाम तक

ओवरटाइम में रात तक

थककर भी जागना पड़ता है


कुछ कमाने के लिए

घर चलाने के लिए

गांव से दूर जाना पड़ता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy