STORYMIRROR

Jitendra Kumar

Inspirational

3  

Jitendra Kumar

Inspirational

गांधी जी

गांधी जी

1 min
270

2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के,

पोरबन्दर में गांधी जी ने जन्म लिया।

पिता थे इनके करमचन्द गांधी,

माता पुतलीबाई ने अपार स्नेह दिया।।


सत्य, अहिंसा के थे पुजारी,

कई आंदोलन इन्होंने चलाये।

देश को आजादी दिलाकर,

राष्ट्रपिता तब ये कहलाये।।


दांडी यात्रा कर नमक कानून तोड़ा,

सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाया।

विदेशी वस्त्रों की होली जलाकर,

स्वदेशी वस्तुओं को था अपनाया।।


“करो या मरो” का नारा देकर,

देश के स्वाभिमान को जगाया।

“अंग्रेजों भारत छोड़ो” आंदोलन से,

अंग्रेजों को देश से बाहर भगाया।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational