STORYMIRROR

Jitendra Kumar

Inspirational

4  

Jitendra Kumar

Inspirational

अनेकता में एकता

अनेकता में एकता

1 min
412

मेरे देश का तिरंगा झण्डा,

हम भारतीयों की शान है।

अनेकता में एकता संजोये,

मेरा भारत देश महान है।।


वीरों ने देकर प्राणों की आहुति,

ये सुन्दर गुलिस्तां सजाया है।

तब जाकर हमने आजादी का,

परचम गगन में लहराया है।।


अनेक भाषाएँ, अनेक वेशभूषा,

जाति, धर्म, सम्प्रदाय अनेक हैं।

अनेक हैं भौगोलिक परिस्थितियाँ,

फिर भी अपना भारत देश एक है।।


देश की एकता, अखण्डता को,

हमें मिलकर बचाए रखना है।

आपस में मिलजुकर हमको,

ये गुलशन सजाए रखना है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational