STORYMIRROR

Jitendra Kumar

Inspirational

4  

Jitendra Kumar

Inspirational

जनपद-आगरा

जनपद-आगरा

1 min
502

उत्तर प्रदेश का एक जनपद,

चार जिलों का है यह मण्डल।

आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी

शामिल हैं इस मण्डल के अन्दर।।


यमुना किनारे बसा यह शहर,

ताजमहल इसकी पहचान है।

मुगल स्थापत्य कला की अनेक,

आकर्षक इमारतें इसकी शान हैं।।


आगरा किला, फतेहपुर शीकरी,

ताजमहल पर्यटन स्थल हैं।

ये सभी यूनेस्को द्वारा घोषित,

विश्व धरोहर स्थल हैं।।


गेहूँ, बाजरा, धान, सरसों,

और पेठा प्रमुख फसलें हैं।

चमड़े के सामान, जूते और,

पेठा प्रमुख उद्योग यहाँ के हैं।।


इसके वर्तमान जिलाधिकारी,

प्रभुनारायण सिंह है नाम।

मूलतः बिहार के रहने वाले,

करते बहुत ही अच्छे काम।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational