STORYMIRROR

Jitendra Kumar

Others

4  

Jitendra Kumar

Others

बागपत शहर

बागपत शहर

1 min
521

बागपत शहर हरियाणा सीमा पर,

यमुना नदी किनारे है बसा हुआ।

1997 में मेरठ से अलग करके,

इसे एक नया जिला बनाया गया।।


राजधानी दिल्ली के निकट स्थित,

यह आयात जैसे आकार वाला है।

बाघों के रहने के कारण प्राचीन काल में,

यह व्याघप्रस्थ नाम से प्रसिद्ध रहा है।।


पुरातात्विक व पौराणिक दृष्टि से भी,

महत्वपूर्ण है बागपत शहर प्रशंसनीय।

यहाँ गुफा मन्दिर, पूरा महादेव मन्दिर,

जैन मन्दिर, लाक्षागृह हैं स्थल दर्शनीय।।


प्रमुख फसलें गन्ना, गेहूँ, ज्वार, मक्का आदि हैं,

प्रमुख उद्योग चीनी, गुड़ व कृषि उपकरण मिलता है।

यहाँ के सीधे-सादे लोगों की भाषा कौरवी है,

और पहनावा हरियाणा से मिलता जुलता है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन