STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Inspirational

3  

Arunima Bahadur

Inspirational

एक वादा

एक वादा

1 min
38

भैया,क्या कहूँ अब मैं,

बड़ी हो गयी हैं तेरी बहना।

भाई तेरा प्यार है मेरा गहना,

मुझे और कुछ न कहना।

पर कुछ अनकहे शब्दो की अभिव्यक्ति है,

हर बहन की जहां सहमति है।

हे भाई!कुछ अब यूं हो जाये

हर भाई हर बहन का रक्षक बन जाये

सब गुन सीखना,पर अन्याय सहना न सीखाना

हर बहन को सशक्त बनाना

सबक जहा वह सिखाये हर महिसासुर को

बन महाकाली नष्ट करे हर असुर को।

बहन तेरी दूर है,

पर बहुत बहन तेरे पास है।

रक्षक बनो आज तुम, ये उनकी भी आस है।

उपहार बस एक ही देना,सशक्त हर नारी को बना देना।

दे देना आज यह विश्वास मुझे

बस यही एक रक्षा का वादा

दे दो भाई मुझे,

यही मेरी एक सौगात है, बहन भाई के प्रेम की रिमझिम बरसात है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational