STORYMIRROR

सतीश कुमार

Inspirational Others

2.5  

सतीश कुमार

Inspirational Others

एक सलाम सैनिकों के नाम

एक सलाम सैनिकों के नाम

1 min
26.9K


आजादी के बाद भी दुश्मन,

कीड़ों की तरह पनप रहे।

भारत ही इस मर्ज की दवा,

वीर शहादत नहीं सहे।


इन बिल के नागों को हम,

उन्हीं के बिल में दफनायें।

शत्रुओं की छाती पर, हमसब देश तिरंगा लहराएें।


माँ के दूध को उजला कर,

वो वीर हो गए फिर गुमनाम।

मातृभूमि की रक्षा के लिए,

वीरों को फिर एक सलाम।


सीमा के प्रहरी बनकर,

भारत को दृढ़ बनाए।

शत्रुओं की छाती पर,,

हमसब देश तिरंगा लहराएें।


माँ तो उनके साथ नहीं,

पर दुआ तो साथ जाती है।

बहन की वो मुस्कान नहीं,

राखी की चमक दिख आती है।


पिता की झलक माथे पर,

दिया आशीर्वाद दिखाए।

शत्रुओं की छाती पर,

हमसब देश तिरंगा लहराएें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational