एहसास
एहसास
बारिश की पहली बूँद
जब भिगा जाये वो एहसास
धुंधले काँच में नाम लिखने का
उसकी तस्वीर को काग़ज़ पे बनाने का
पल पल उसका नाम चुपके से पुकारने का
उसकी राह में फूल बिछाने का
खुद से शर्माने का एहसास
अपने आप से सवाल करने का
कितना सुंदर है प्यार का एहसास।

