दूर गगन उड़ जाऊँ
दूर गगन उड़ जाऊँ
अब दिन लगते हैं भारी ,
घर पर रहना अभी भी है जारी ,
मन करता है पक्षी की तरह ,
दूर गगन में मैं उड़ जाऊँ ,
पंख लगा कर मैं इठलाऊं II
बगिया में खिल गए हैं ,
रंग-बिरंगे फूल निराले ,
मुझको लगते बहुत ही प्यारे ,
मन करता है पक्षी की तरह ,
दूर गगन में मैं उड़ जाऊँ II
आज बंधे है अपने लिए ,
आज बंधे हैं अपनों के लिए ,
घर पर हूँ सुरक्षित ,
फिर भी मन करता ,
कहीं मैं दूर जाऊँ
दूर गगन में मैं उड़ जाऊँ
