दुख और निराशा....।
दुख और निराशा....।
हर तरफ दुखों के मंडराते बादल है,
हर ओर निराशा से युक्त वातावरण है,
पर ढूंढोगे तो पाओगे हर तरफ खुशियां भी है,
हरियाली युक्त वातावरण है,
हर कोई सुखी है आनंद से परिपूर्ण है,
पर क्या करें इंसानों की सोच थोड़ी अलग है,
उन्हें स्वयं को छोड़ हर इंसान सुखी और खुश दिखाई देता है,
न जाने क्यों ये दूसरो की खुशियों से जलते है?
और दूसरों को कष्ट पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं,
शायद इस बात का इन्हें ज्ञान नहीं,
जिंदगी का हिसाब भी कुछ उल्टा है,
जैसा तुम उसके साथ करोगे वैसा वो तुम्हारे साथ करेंगी,
दुख बांटोगे दुख मिलेगा,
खुशियां बांटोगे तो खुशियां मिलेगी,
प्यार बांटोगे तो बदले में प्यार ही मिलेगा,
पर हम इस गणित को जिंदगी के गणित में भूल जाते हैं,
और बाद में जीवन भर पछताते रहते हैं,
जिस प्रकार आग है तो उसको बुझाने के लिए पानी है,
जिस प्रकार भोर की किरणें संसार को प्रकाशमान करती है,
उसी प्रकार रात की चांदनी अंधियारी को मिटाती है,
इसलिए हमें दुख को मिटाना है तो खुशियों को बांटना होगा,
क्योंकि सुना तो होगा दुख बांटने से घटता है,
और खुशिया बांटने से बढ़ती है,
और इस बात को ध्यान रखना होगा,
बेशक दुख है पर सुख भी प्राप्त होगा,
बस कोशिश करनी है हर तरफ खुशियां बांटने की,
किसी की खुशी में खुश रहने की,
किसी की खुशी का कारण बन्ने की,
फिर देखना तुम्हें भी परमसुख की प्राप्ति होगी,
और उस दिन तुम्हें खुशियों की अहमियत समझ आएगी,
कि दूसरों की खुशी में खुश रहने का आनंद क्या होता है?
दुख और निराशा तो हर वक्त साथ रहेगी,
बस हमें सिर्फ वजह ढूंढनी है खुश रहने की,
कोशिश करते रहने की,
क्योंकि किसी ने सच ही कहा है...
दुख और निराशा जिंदगी के वो कड़वे हिस्से हैं,
जो हमें खुशियों की अहमियत समझाते हैं।
