STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

4  

Neerja Sharma

Inspirational

वक्त

वक्त

1 min
399

वक्त से प्यार कर,

वक्त पर ऐतबार कर।

न लौटकर ये आएगा,

बस इसे स्वीकार कर।


वक्त के साथ चल,

छूटे का गम न कर।

कदम मिलाकर चल,

अच्छे का प्रयास कर।


कोसने से हासिल क्या,

छोड़ने से फायदा क्या।

जैसा भी है साथ चल,

पाने का प्रयास कर।


जैसा भी है कट जाएगा,

हिम्मत कर व आगे बढ़।

न रोके किसी के ये रुका,

साथ चलने का प्रयास कर।


हर घाव को भर देता है,

रोते को हँसा देता है।

हमारे चाहने से क्या होता,

वक्त के साथ चलता चल।


ये जिंदगी तुम्हारी है,

कुछ वक्त इसे भी दो।

लौट कर न आएगी,

मुस्कुरा कर जीता चल।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational