समय का महत्व
समय का महत्व
जीवन
सदैव गतिशील
जलधारा सा बहता
पीछे मुड़ कभी न देखता।
समय
सदैव गतिशील
जीवन को चलाता
पीछे मुड़ कभी न आता।
सत्कर्म
सदैव कर
जीवन सार्थक
कल का इंतज़ार न करता।
सशक्त
सदैव वक्त
हराने का प्रयास
जीवन को विफल करता।
भाग्य
सदैव बली
जीतने की कोशिश
परिश्रमी ही सतत करता।
आलसी
करे इंतजार
समय न लौटा कभी
व्यर्थ बेकार जीवन बनाता।
महत्व
समय का जान
समय के साथ मिला तान
जीवन समृद्ध स्वयं ही होता।
थ्येय
जीवन का
आज का काम आज
कल की बाट न जोहता।
इंसान
जिसने समय पहचाना
उसने ही भाग्य बदला जाना
दुनिया मुट्ठी में करना वही जानता।