दर्द
दर्द
कोई भी दर्द पराया नहीं है
अभी तक तो ज़िन्दगी ने
समझाया यहीं है
कुछ अनकहे दर्द है
कुछ अनसुने दर्द है
कहीं कोई दर्द में है
कहीं किसी में दर्द है
यह दर्द भी बड़ा बेदर्द है
जहाँ चाहता है वहीँ
इसका मुआमला सर्द है
यह मिटता ही नहीं किसी भी तरह
और बढ़ जाता है मिटाओ जिस तरह
कोई नहीं ऐसा जिसको न दर्द है
हर किसी की ज़िन्दगी में दर्द ही दर्द है
जहाँ दर्द नहीं है वहां ज़िन्दगी नहीं है
जहाँ ज़िन्दगी है वहां यह दर्द है
यह भेद नहीं करता है अपने पराये में
अमीर गरीब में जाति भाषा धर्म
संस्कार देव देवी आदि में
सबको ही इसने समान कर दिया है
या यह कहूं कि सबकी मुश्किलों को
आसान कर दिया है हर एक
इस दर्द में घुलता ही जा रहा है
बड़ा बेसबब मुआमला है निभता ही जा रहा है
अदना हो आला हो सब इसके मुरीद है
इंसान को सच्चा तो यह दर्द मानो कोई ईद है
कोई दीवाली है कोई त्यौहार है कोई सत्कार है
यह हर रीवाज़ में बसा हुआ संस्कार है
इसी के अभिषेक से चेहरे पर उजाला है
सब जानते है इस दर्द को यह कितना मतवाला है।
