STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Action Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Action Inspirational

दोस्ती मुस्कुराती है

दोस्ती मुस्कुराती है

2 mins
409

दूर क्षितिज में दिखते हैं सुंदर इंद्रधनुषी रंग के डोरों से, 

मधुर संगीत लिए चले आना , हवा के मस्त झकोरों से, 

आज भी हर लम्हों की स्मृतियाँ छन - छनकर आती हैं, 

लौटा लाओ वह सभी खुशियाँ गुजरे हुए हसीन दौरों से, 


साथ मिलकर सपने संजोये न किया कभी अगर- मगर, 

दोस्तों संग हमने सजाया था एक सुंदर सपनों का नगर, 

कभी हौसला न टूटने दिया, हमेशा साथ निभाया तुमने, 

हंसते गाते दोस्तों संग कट रहा था ये जिंदगी का सफर, 


जीवन के सागर में चलो फिर से मिलकर गोते लगाते हैं, 

गमों- ओ- खुशी के लहरों पर फिर से हिचकोले खाते हैं, 

जाने क्या-क्या राज छुपे हैं हमारी और तुम्हारी दोस्ती में, 

आओ मिलकर यह छिपे हुए राज फिर से याद करते हैं, 


चलो समेट लेते हम उन सभी प्यारी- प्यारी सी यादों को, 

गाते और गुनगुनाते दुगना कर दें फिर से उन खुशियों को, 

माना आज घनघोर अंधेरा है कहीं तो किनारा मिलेगा हमें, 

फिर बनेगी नई कहानी तब तक मचलने दो इन लहरों को, 


खटास दरकिनार कर अब इस रिश्ते में मिठास घोलते हैं, 

काफी समय हुआ दूर हुए कबसे लब कुछ नहीं बोलते हैं

हमारे बीच जो भी गिले शिकवे हैं आज वो सभी छोड़ दो, 

दोस्ती की एक नई मिसाल बनाकर फिर से साथ चलते हैं, 


जीवन में सब कुछ होने पर भी ज़िंदगी अधूरी- सी लगती, 

दोस्ती की महकती बगिया में महफ़िल हमारी जब सजती, 

हर वो मुश्किल राह बहुत ही आसान हो जाती दोस्तों संग, 

हमारी जिंदगी में आई हुई वो हर उलझनें पल में सुलझती, 


आज भी गलियों की मस्ती मुस्कुराती शाम याद आती है, 

जिंदगी के खूबसूरत रंगों के साथ दोस्ती का रंग जमाती है,

दिल भर आता है आज भी याद करके बीते हुए पल सभी, 

दोस्तों की यादों के संग हर वक़्त यह जिंदगी मुस्कुराती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract