दोस्त
दोस्त
पास न होते हुए भी जो
आस-पास महसूस हो
वो दोस्त है..
तुम्हारे आँखों के आँसू चुरा कर
लब पे जो मुस्कराहट ला दे
वो दोस्त है..
तुमसे पहले जो तुम्हारे सुख
और दुख का अंदाजा लगा ले
वो दोस्त है..
तुम्हारी जिन्दगी को जो आसान
बना दे
वो दोस्त है..
खुशियों में बेशक दूर रहे लेकिन
दुःख में आके हाथ बंटा दे
वो दोस्त है..
सुख में.. दुःख में...
अमीरी में.. गरीबी में..
दिन में.. रात में..
जिन्दगी की धूप में..
रिश्तों की छांव में..
जो हाथ बढ़ा दे
वो दोस्त है..!!
