STORYMIRROR

सहज .

Romance Others

4  

सहज .

Romance Others

दिल करता है

दिल करता है

1 min
22

तेरी गोद में सिर रख के सोने को दिल करता है

तुझसे लिपट के दिल खोल के रोने को दिल करता है

बेपरवाह अश्कों में तुझे डुबोने को दिल करता है

तेरी आँखों के दरिया में उतरने को दिल करता है

तेरी बांहों में लिपटने को दिल करता है

जो खुद से नहीं कही वो बात कहने को दिल करता है

तुझे दुनिया से चुराने को दिल करता है

खुद के वजूद को तेरी उंगलियों में फंसाने को दिल करता है

तेरी बिखरी जुल्फों को संवारने का दिल करता है

तेरी उदासी को बांटने का दिल करता है

एक राज हैं जो तुझे सौंपने को दिल करता है

एक राज हैं तेरा वो तुझसे लेने को दिल करता है

तेरी बेपरवाह हंसी पर दुनिया लुटाने को दिल करता है

तेरे आँसुओं निकलने पर दुनिया को जला देने का दिल करता हैं

तुझसे फिर से लड़ने का दिल करता है

तुझसे फिर रूठने को दिल करता है

तेरे हाथों से अपनी पलकें छुपाने को दिल करता है

हां तुझसे लड़ने को दिल करता है

तेरी आँखों के दरिया में उतरने को दिल करता है

तेरी गोद में सिर रख के सोने को दिल करता है

सांसे अब वहीं छोड़ने का दिल करता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance