STORYMIRROR

Vinita Rahurikar

Romance

4  

Vinita Rahurikar

Romance

दिल की तलहटी में

दिल की तलहटी में

1 min
444

रखी हुई हैं कुछ यादें

मन की तलहटी में

सबसे छुपाकर

चाय के कुछ कप है

जिनमे गर्म चाय के साथ

प्रेम की ऊष्मा से भरी 

बातों की मिठास घुली है....


कुछ मुस्कुराती

तस्वीरें है

हाथों में हाथ डाले

जलमहल और

कुतुबमीनार पर

घूमती हुई 

एक दूसरे में खोई सी....,


केंडल लाईट डिनर पर

मोमबत्ती की लौ के

आरपार झाँकती 

प्यार में समर्पित 

दॄष्टि की....


इस बार आओगे तो

हम दोनों उतरेंगे

तलहटी में 

और जिएंगे वो सारे पल

दुबारा, साथ में

वक्त की लहरों में जो

छूट गए थे

हाथ से.....।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance