विश्व एकता दिवस
विश्व एकता दिवस
1 min
496
आओ तोड़ दें
दीवारें जो जमीन पर
बनी है देशों के बीच
मिटा दें सीमा रेखाएँ
जो खिंची हैं
दिलों के बीच
हो जाये परिंदों की तरह
आजाद जिन्हें
नहीं लगता कोई वीजा
धरती को नहीं बांटा उन्होंने
टुकड़ों में,
सारी धरा ही उनका घर है
हम भी भूल जाएं
सीमाओं का चक्कर
और देशों को छोड़कर
सिर्फ धरती को याद रखें
