STORYMIRROR

Poonam Arora

Inspirational

4.5  

Poonam Arora

Inspirational

दीवार में एक खिड़की रहती थी

दीवार में एक खिड़की रहती थी

1 min
12

दीवार में एक खिड़की रहती थी
मंद सुगंध मारुत लहरियों में गहती थी
चौखट में बैठे परिंदों से किया करती थी बात
उड़ती तितलियों को भर भर लेती अंक गात
चांदनी की रश्मियों का झिलमिल ओढ़ती परिधान
दिनकर के प्रखर ताप से नित होती ऊर्जावान
गुन गुन रूनझुन खग विहग रहते थे पट पे झूलते
छन-छन पवन के झोंके रहते गुंजन करते
मेह वृष्टि के  जलकणों से तिरोहित स्नात गात
धूप बैठी सुस्ताती उसकी देहरी की ताक
धीरे-धीरे खिड़की में नमी कुछ रसने लगी
दरारों में फूट कर नित खिड़की गलने लगी
दीमक लग गया खिड़की में, झर जय सी झरने लगी

फिर आत्मबोध, आत्मविश्वास की ऊर्जस्विता ने भर दिया दीमक लगी दरार को,
नव ऊर्जा की उजली, तेजोमय रश्मियों ने खिड़की को नवजीवन दिया फिर से।

पूनम अरोड़ा



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational