STORYMIRROR

Garima Maurya

Drama Action Thriller

4  

Garima Maurya

Drama Action Thriller

दीवाली

दीवाली

1 min
237

पुरुषोत्तम व्यास

आई उल्लास वाली दिवाली

धरा में तारों का होगा

वास जग मग होगा सारा जग

फुलझडियां खुशियों की चमकेगी


आई दिवाली उल्लास वाली

चेहरा हर दमक रहा

भूषण नव-नव संज रहे

रंगीन रंगोली आंगन-आंगन


आई दिवाली उल्लास वाली

मौसम में ठंड-सा अहसास

उस गली से रॉकेट छूटा

पास ही फूटा सूतली बम


आई दिवाली उल्लास वाली

डर रहा कोई पटाखों से

खा रहा कोई पकवान

नयनों का काजल उजला


आई दिवाली उल्लास वाली

याद उसकी आई आज

बूंद एक टपकी नयनों से

दीये के तले अंधकार पसरा

आई दिवाली उल्लास वाली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama