STORYMIRROR

Upama Darshan

Inspirational

5.0  

Upama Darshan

Inspirational

दीप जलाएँ

दीप जलाएँ

1 min
3.3K


आओ हम सब दीप जलाएँ

मन का तिमिर दूर करें और

प्रकाश ज्ञान का हम फैलाएँ

आओ हम सब दीप जलाएँ


राम की अयोध्या वापसी की

स्मृति में हम खुशी मनाएँ

नर्क चतुर्दशी संदेश ये देता

वातावरण को स्वच्छ बनाएँ


दीप जला कर हम माटी के

पर्यावरण की करें सुरक्षा

कुम्हार के घर में खुशियाँ लाएँ

विजयोत्सव का पर्व मनाएँ


ज्योति पुंज प्रतीक खुशी का

दीपावली पर दीये जलाएँ

त्याग करें पटाखों का हम

वायु में प्रदूषण न फैलाएँ


माँ लक्ष्मी का कर आह्वान

घर में सुख समृद्धि लाएँ

आओ हम सब दीप जलाएँ

हर्षोल्लास से पर्व मनाएँ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational