धोनी का जन्मदिन
धोनी का जन्मदिन
![](https://cdn.storymirror.com/static/1pximage.jpeg)
![](https://cdn.storymirror.com/static/1pximage.jpeg)
वो कुछ पाने के लिए
बहुत कुछ खोने का ज़ुनून।
वो ट्रेनों में की आहट में भी
अपने लक्ष्य को पाने का सुकून।
वो राँची से निकल
पूरी दुनिया पे छा जाने की ज़िद।
वो विकेटकीपर से शुरू हुआ
कप्तानी का सफर।
वो वर्ल्ड कप तक इण्डिया
को पहुँचाने की डगर
अडिग, निडर, निरंतर अपने
पथ पर बस चले जाना है।
साक्षी, जीवा को अपनी
दुनिया मे समाया है।
चहुँ दिशाओं में अपने
भारत का परचम फहराया है।
मुबारक हो जन्मदिन
आपको दिल से,
हमने तो सिर्फ अपनों से
नाम पाया है और
आपने महेंद्र सिंह धोनी
दुनिया भर में नाम कमाया है।