STORYMIRROR

धड़कन

धड़कन

1 min
722


धड़कन से पूछता

जुबाँ नहीं होती

तो दिल का हाल

कैसे बयाँ करती

तेरी नजदीकियाँ।


बहारों से पूछता

बिन हवाओं

कौन रखता

खुश्बू का हिसाब

फूल नादाँ भोरें नादाँ

गुंजन कर,


किसको देते संकेत

कही तुम तो

नहीं निकल रही

जब तो आम के मोर

और टेसू के फूल

झाँक रहे,


टहनियों की खिड़कियों से

लगता बसंत ला रहा

तुम्हारे आने का पैगाम

धड़कन की जुबाँ भी

अब गुनगुनाने लगी।


इस मौसम में

दिल की धड़कन

बयाँ करती

तेरी नजदीकियाँ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance