STORYMIRROR

धान के खेत

धान के खेत

1 min
2.8K


पानी से भरे धान के खेतों में

हरियाली ऐसी छाई है।

धरा बन नई-नवेली दुल्हन

आसमां से मिलने आई है।


आंखों में काजल, तन पर गहने

छलकती खुशी वस्त्र हरे पहने

नाक में नथ, उजला सा चेहरा

मांग हरियाली से सजाई है।

धरा बन नई-नवेली दुल्हन

आसमां से मिलने आई है।


ठंडी तेज हवा ने इसको

और भी सुन्दर बना दिया

महका दिया इसके तन को

जैसे नहा के इत्र में आई है,

धरा बन नई-नवेली दुल्हन

आसमां से मिलने आई है।



साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama