देश
देश
भारत की महिमा शब्दों में न समा पाये
कितने ही प्रसिद्धि के गुण गान चाहे गा लें
श्री राम और कृष्ण ने लिया यहां जन्म
बुद्ध की शिक्षाओं का अब भी है चलन
शांति और अहिंसा का संदेश दिया जग में
सत्य और प्रेम बहता है सबके दिलों में
विभिन्न धर्मों को दिया समान सम्मान
सब हैं इंसान एक जैसे ही हैं इक ही समान
राम रहीम दो अलग भले ही
पर शिक्षा देते एक जैसी ही
सब धर्मों से धर्म बड़ा है
मानवता से नहीं बड़ा है।