STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Abstract Action Classics

4  

Sumit. Malhotra

Abstract Action Classics

देश पर अर्पण

देश पर अर्पण

1 min
233

सारे जहां से अच्छा और सदैव रहेगा हमारा, 

हम माँ भारती के लाडले ये सौभाग्य हमारा। 

सबसे सुंदर निराला ये भारत देश ही हमारा, 

सुंदर स्वप्न सलोना हमेशा रहेगा देश हमारा। 


ये तिरंगा हम सबकी पहचान अभिमान तो है, 

विश्व में हमारे लिए सबसे ज़्यादा महान तो है। 

सोने की चिड़िया बहुत साल पहले देश ये था, 

कोशिश फ़िर से सोने की चिड़िया देश ये हो। 


अमीर हो या ग़रीब में कोई भी भेदभाव ना हो, 

जातपात का भेद भूलाकर सबमें प्यार ही हो। 

तिरंगे की आन-बान-शान सबसे पहले हमेशा, 

तन-मन-धन सब कुछ देश पर अर्पण हमेशा।


भारत की संस्कृति संस्कार पूरे विश्व से अलग, 

हमारे यहाँ गुरु शिष्य की परंपरा सबसे अलग। 

गरीबी दहेज़ प्रथा बाल विवाह समस्या दूर हो, 

नशाखोरी आतंकवाद अशिक्षा का भी अंत हो। 


इन समस्याओं को हमें मिल बैठ कर सुलझाना, 

आपसी भाईचारा बढ़ाकर ठोस क़दम है उठाना।

हमें ना दिखावा करना ना ही झूठी शान दिखाना, 

हम भारतीय एक है एक थे एक रहेंगें ये दिखाना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract