देश को शान..
देश को शान..
देश मेरा महान है
प्यार है सम्मान है
वीर हैं जवान है
शौर्य है बलिदान है
कोटि-कोटि प्रणाम है
देश मेरा महान है।
सत्य और अहिंसा की
राह पर चलकर
क्रांति के वीरों की
साहस को देखकर
वसुंधरा भी हैरान है
देश मेरा महान है।
धर्म अनेक, पर एक कर
राष्ट्र से प्रेम कर
प्राण अपने त्याग कर
देश की शान पर
इतिहास ये प्रमाण है
देश मेरा महान है।
शांति और समृद्धि है
साहस, धैर्य अदम्य है
वीरत्व को प्रणाम है
स्वाभिमान है पहचान है
भारत जिसका नाम है
देश मेरा महान है।