STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Action Inspirational

3  

Kanchan Prabha

Action Inspirational

देश के वीर सिपाही

देश के वीर सिपाही

1 min
214

इस देश का जो भी सिपाही है

वो देश के हर बहना का भाई है


दुश्मन की गोली जो सीने पर खाता है 

लड़ते-लड़ते वह शहीद हो जाता है 

फिर भी दुश्मन को 

सीमा के अंदर आने की मनाही है 

वो देश के हर बहना का भाई है


जब बहना राखी पर अपना प्यार लुटाती है

तब सीमा पर हर वीरों की आँखें भर जाती है 

सैनिकों ने अपने मातृभूमि की

हमेशा सुरक्षा चाही है

वो देश के हर बहना का भाई है


माँ पिता के इज्जत का वो सरताज है

बहना के हर खुशियों का प्यारा ये राज है

नील गगन से उतरा हुआ

एक चमकता राही है

वो देश के हर बहना का भाई है



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action