STORYMIRROR

Sachin Tiwari

Inspirational

4  

Sachin Tiwari

Inspirational

डरने से क्या होगा

डरने से क्या होगा

1 min
353

कुछ यदि करना है हासिल 

तो कुछ खोने का डर कैसा 

जीने की जब ख्वाहिश नहीं 

तो दहशत का ये ज़हर कैसा 

बेखौफ चला चल राही तू 

मैदान ए जंग में सिकंदर जैसा 

ज़ख्म मिलेंगे बेशक तुझको 

उसको भरने से क्या होगा 

अब डरने से क्या होगा

फतह का दिल में है जुनून 

तो संकट की परवाह ना कर 

जीत का गर पाना है ताज तो 

संघर्षों में तू आह ना भर

थककर यूं ना बैठ अभी तू 

करना हैं जो वो अभी तू कर 

चाहतें ग़र सागर की है तो 

गगरी भरने से क्या होगा 

अब डरने से क्या होगा



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational