डिजिटल गया भाड़ में
डिजिटल गया भाड़ में
जब डिजिटल दुनिया की भागदौड़ में,
फाइलों पर धूल जम जाती है,
आठ दस किलो धूल
बिना कागज के, बिना लिखे,
माल की बारिश होती है,
जब सूट केस मे आता है माल
वर्णन करती है ये जनता
वो अनदेखी धूल की गर्द
जो डिजिटल जगत में छिपी होती है।
धूप की तपिश से जलती है,
वो अकेली बूंद, जो अदृश्य होती है,
और विकास के छद्म को उजागर करती है
इस डिजिटल जंगल में, जहां फाइलों की धूल है,
आशा बनती है वो अद्वितीय बूंद,
जो अनदेखी धूल की छाया से जीवन में बहती है।
आशा ही है जो जीवन देती है
फाइलों की धूल को सहने की।
