STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Romance

4  

Pawanesh Thakurathi

Romance

ढाई आखर लिखते रहेंगे

ढाई आखर लिखते रहेंगे

1 min
312

बहुत उदास है जिंदगी

इसलिए तुम मुस्कुराती रहो

हम हँसते रहेंगे। 


बहुत बेसुरे से हैं सुर

इसलिए तुम गाती रहो

हम सुनते रहेंगे। 


चांद के पास अपनी रोशनी भी तो नहीं

इसलिए तुम किरण बन के चमकाती रहो

हम चमकते रहेंगे। 


बहुत नादान है ये दिल

कुछ समझता ही नहीं

इसलिए तुम समझाती रहो

हम समझते रहेंगे। 


जिंदगी कटेगी नहीं तुम बिन

मालूम है हमें

इसलिए स्याही बनकर

कलम में आती रहो। 

हम उम्र भर ढाई आखर

लिखते रहेंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance