STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Inspirational

चुनावों से पहले

चुनावों से पहले

1 min
349

चुनावों से पहले बड़े बड़े राज नेताओं के द्वारा।

किए गए भोली जनता से वादे और नेक इरादे।

जीतने के बाद नालियों में दूषित पानी की धारा।

जैसे बस यूं बह जाते हैं, मरते लोग सीधे सादे।


बेचारी मासूम जनता सोचती क़िस्मत पलटेगी।

ये सब राजनेता जो कह रहे हैं बड़ी बड़ी बातें।

सच साबित होंगी और अब चैन से रात कटेगी।

न होंगे प्यास के दिन और न होंगी भूखी रातें।


ये राजनेता खुलेआम ज़ोर ज़ोर से चिल्लाकर।

करते जनता को चैन की ज़िंदगी देने के ढोंग।

चुनाव जीतने के बाद जनता को भूखा रखकर।

ख़ुद खाते शाही थाली में छप्पन तरह के भोग।


चुनाव के बाद अपने ढेरों वादों से साफ़ मुकरकर।

इन धोखेबाज़ राजनेताओं को नहीं आती है शर्म।

जनता को रह जाना है दगाबाज़ी का वार सहकर।

उनकी तो रातें रहेंगी अब भी सर्द, दिन रहेंगे गर्म।


इसलिए जनता को समझना होगा कि क्या सही।

हर राजनेता की बात और नियत को जांच परख।

अच्छी तरह परखनी होगी, जिसने जो बात कही।

जीते जो उनके मुद्दे को प्राथमिकता पर सके रख।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational