STORYMIRROR

Devendraa Kumar mishra

Tragedy Others

3  

Devendraa Kumar mishra

Tragedy Others

चुनावी सड़क

चुनावी सड़क

1 min
137

चुनाव के समय हमारे मोहल्ले में सड़क 

बनना शुरू होती है 

पहले मिट्टी आती है, फिर गिट्टी आती है 

फिर मिट्टी पर पानी डाला जाता है 

और इस बीच चुनाव हो जाते हैं 

मिट्टी पानी में बह जाती है 

गिट्टी गायब हो जाती है 

और सड़क बिना बने ही रह जाती है 

इस तरह वर्षों बीत गए 

सड़क नहीं बनी 

हाँ, सड़क बनाएंगे 

नेताओं का चुनावी नारा अवश्य बन गया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy