STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Children

4  

Suresh Sachan Patel

Children

।।चलों सैर करें।।

।।चलों सैर करें।।

1 min
216

गाड़ी आई चलो करने सैर।

भूल के आपस में सब बैर।

मौज मस्ती हम खूब करेंगे।

भाॅ॑ति भाॅ॑ति के खेल खेलेंगे।


फूलों की हम खूब सैर करेंगे।

जंगल में लुका छिपी खेलेंगे।

खूब नदी में हम सब तैरेंगे।

पानी के संग हम खूब खेलेंगे।


खूब करेंगे जंगल में मंगल।

देखेंगे झरने का गिरता जल।

पहाड़ों की भी सैर करेंगे।

ऊॅ॑चाई तक खूब चदेंगे।


  चिड़ियाघर में भी जाएँगे।

  बंदर भालू को चिढ़ाएँगे।

  शेर और जिराफ देखेंगे।

  रंग बिरंगी चिड़ियाॅ॑ देखेंगे।


शहर की फिर बाजार चलेंगे।

सजी धजी दुकानें देखेंगे।

हलवाई की दुकान चलेंगे।

बैठ के खूब मिठाई खाएँगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children