STORYMIRROR

ritesh deo

Romance

4  

ritesh deo

Romance

चलो कुछ बाते करते है

चलो कुछ बाते करते है

1 min
238

कुछ बातें हम से सुना करो,

कुछ बातें हम से किया करो।


मुझे दिल की बात बता दो तुम,

होंठ ना अपने सिया करो।


जो बात लबों तक ना आए,

वो आंखों से कह दिया करो।


कुछ बातें कहना मुश्किल है,

तुम चहरे से पढ़ लिया करो।


जब तनहा-तनहा होते हो,

आवाज मुझे तुम दिया करो।


हर धड़कन मेरे नाम करो,

हर सांस मुझको दिया करो।


जो खुशियां तेरी चाहत हैं,

मेरे दामन से चुन लिया करो



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance