"बुद्ध पूर्णिमा पर्व "
"बुद्ध पूर्णिमा पर्व "
अलख जगाई ज्ञान की,करी मर्म की बात।
ऐसा ही हम सब करें, ध्यान धरे दिन रात।
ध्यान धरे दिन रात, सुंदर भारत बनाएं।
दया ममता समता,अंहिसा को अपनाएं।
बुद्ध पूर्णिमा पर्व, शुभकामनाएं लखलख ।
प्रज्ञा करूणा शील,बोध की जगाएं अलख।