STORYMIRROR

Roli Abhilasha

Classics

3  

Roli Abhilasha

Classics

बस तेरा ही साथ हो

बस तेरा ही साथ हो

1 min
325

किसी रुप में तेरा नाम लूं

ए मेरे ख़ुदा, ए मेरे प्रभु

तेरी रहम हो मुझ पे उम्र भर

बस रहमतें ये मांग लूं।


कहीं सजदा हो कहीं हो भजन

बस नाम हो तेरा नाम हो

मिल जाएं कितने जन्म

तेरे लिए लगे हैं कम।


फिसले न कभी कदम मेरे

नेकी की राह चलते रहें

न दर्द हो न हो बैरी जहान

चल जिधर भी पड़े।


मिले अपनों के निशान

न मंत्र हो न ही तंत्र कोई

किस्सों में न कोई भी बात हो

मुश्किलों में जब पड़े

बस तेरा ही साथ हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics