STORYMIRROR

Roli Abhilasha

Inspirational

3  

Roli Abhilasha

Inspirational

शिक्षा बिना तोल मोल

शिक्षा बिना तोल मोल

1 min
418

ये सच है कि पैसे से मिलता है संसार

ये भी सच है कि शिक्षा का हो चला है व्यापार

पर अच्छे इंसान बनने के लिए

शिक्षित होना आज भी उतना ही जरूरी है।


जितना ज़िंदा रहने के लिए

खाना पीना और सोना

अर्चित ज्ञान को तोल सकने वाला तो 

अभी तक कोई तराजू नहीं बना।


चाहे जितना एक पलड़े पर रख दो

सिक्कों का खजाना, नीली-पीली गड्डियां,

बड़ी-बड़ी गाड़ियां, ऊंची इमारतें

तो बस दिखावे की हैं।


अगर उसमें रहने वाला अशिक्षित है

शिक्षा सबके द्वार हो

शिक्षित होना समान अधिकार हो

फिर कोई कैसे शिक्षा को पैसों से तोलेगा

मूर्खों की भाषा फ़िर नहीं कोई बोलेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational