STORYMIRROR

SHREYA PANDEY .

Romance

4  

SHREYA PANDEY .

Romance

बरसात का मौसम और हम

बरसात का मौसम और हम

1 min
325

बूंदे छलक रही थी बरसात की

संग उसके नयनों को रुला रही थी

उससे बिछड़ने की मजबूरी 

और जो बढ़ने लगी है ये दूरी

ये लिखी हुई तकदीर थी या

हमसे बनी तस्वीर थी


नर्म हाथो से हौले से उसकी तपिश

एहसास दिला रही थी वोह पहली मुलाक़ात

जब उसकी मीठी मुस्कान खिल रही थी 

मानो पुष्प कोई कोमल कशिश


निहार रहा था मैं उसके मृग समान नयनों को

जिसमे मेरी मेरी ही झलक थी

स्तब्ध था सुमिरन करके उन पलो को

जब प्रेम में भारी झुकाई उसने अपनी पलक थी


आज इन पलो को थामने का प्रयास है

धीरे धीरे इस हृदय में जिसने जगाई आस थी

आज अपने हृदय में समाए लेते जारही मेरी श्वास है


इस बरसात का हर झोंका 

धुंधला रहा है वोह हर पल

काले मेघा संग लिए जारहे है प्रीत हमारी सुहानी

पल पल बीत रहे ये पल काश बंजाते जिंदगानी 

जीवन के दौर से मैं तो मूक हुआ

अब अपनी यह कहानी गीली माटी कि ज़ुबानी।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance